Posts

Showing posts from July, 2020

शराब पीने के फायदे और नुकसान और शरीर पर इसका प्रभाव

Image
शराब पीने के फायदे और नुकसान और शरीर पर इसका प्रभाव शराब एक प्रकार का उत्तेजक पेय है, जिसे फलों के रस, फूलों के रस और नट्स का प्रयोग करके बनाया जाता हैं। बाजार में शराब के कई प्रकार उपलब्ध हैं जैसे-व्हिस्की, रम, वोडका,वाइन, बियर आदि। शराब पीने के बाद व्यक्ति अपनी बॉडी में उत्तेजना का अनुभव करते हैं। यदि आप संतुलित मात्रा में शराब पीते हैं, तो शराब फायदेमंद हो सकती है। परन्तु अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आज के लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि शराब पीने के फायदे और नुकसान के साथ एल्कोहल के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। लोग शराब क्यों पीते हैं  अक्सर लोग शराब पीने की शुरुआत शौक के लिए करते हैं, परन्तु वे यह नहीं जानते हैं कि वो धीरे-धीरे इसके आदि होते जाते हैं। मतलब कि शराब पीना उनकी मजबूरी बन जाती है और शराब ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। उनको न तो उनकी जॉब दिखती है ना ही अपना परिवार। शराब पीने के फायदे यदि शराब का संतुलित मात्रा में सेवन किया जाये तो शराब पीने के फायदे होते हैं परन्तु इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइये ज...

हम डॉक्टर हैं ।

Image
पूजा भी  करते हैं, अदा नमाज़ भी करते है।  हम डॉक्टर है, खुदा के बन्दों का इलाज़ भी करते है। ना गाने सुना करते हैं, ना गज़ले सुना करते हैं।  हम डॉक्टर हैं, दिलों की धड़कने सुना करते हैं। अनजान लोगों के दुःख-दर्द, कुछ ऐसे पहचान लेते है।  हम डॉक्टर हैं, Blood report देखकर सब हाल जान लेते हैं। ना गीता, ना बाइबिल, ना क़ुरान के लिए लड़ते है।  हम डॉक्टर है, मेडिसिन पढ़ते है। ना डिस्को में जाते हैं हम, ना डेट पे जाते हैं।  हम डॉक्टर हैं, अक्सर घर देर से जाते है। खुद ही कहानी लिखते हैं, खुद ही डायरेक्टर होते हैं।  हम डॉक्टर हैं, हमारे अपनी मशीने, अपने थिएटर होते है। हसरतें हूबहू है, ख़ुदा नहीं, हम भी बनना इंसान भला चाहते है।  हम डॉक्टर है, चाहे कुछ भी हो अपने रोगी का भला चाहते हैं। ना खाकी पे एतबार है, ना खद्दर पे इतना भरोसा करते है।  हम डॉक्टर है, लोग हमारे काम पे कितना भरोसा करते है। इश्क़-महरूनी, सर्द-ग़ुलाबी और धानी हम पर सब रँग फ़ब लेते है।  हम डॉक्टर हैं, सफ़ेद एप्रिन के नीचे, जीवन के सब रंग ढक लेते है। हिन्दू भी खड़ा रहता है, मुस्लिम भी खड़ा...