Posts

Showing posts from January, 2021

सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने के घरेलू नुस्ख़े (मेडलूप्स ऐप )

Image
  सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने के घरेलू नुस्ख़े सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए हम गर्म कपड़ों की मदद से ख़ुद को तो बचा लेते हैं , लेकिन अक्सर हम अपनी त्वचा की देखभाल ढंग से नहीं कर पाते , जिससे त्वचा का निखार कम होने लगता है. सर्द हवाएं त्वचा की नमी को पूरी तरह से छीन लेती हैं , जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. इसलिए इन सर्दियों में अपनी त्वचा को ठंड की मार से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान-से घरेलू नुस्ख़े. चेहरे के त्वचा की देखभाल गर्मियों के मुक़ाबले सर्दियों में आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने की ज़रूरत ज़्यादा होती है. इसलिए चेहरे को ख़ूब मॉइस्चराइज़ करें. सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाए बिना घर से ना निकलें. चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए आप ऐलोवेरा , कोकोनट , शिआ बटर और हर्बल ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके साथ ही त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए आप घर पर ही मॉइस्चराइज़िंग पैक तैयार कर सकती हैं. दो बडे़ चम्मच दूध में एक चम्मच बादाम का पाउडर मिलाकर उसका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. उसके बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो ...