गिरते बाल कहीं आपको गंजा नहीं कर दें - DR ADIT MOHAN GARG

 गिरते बाल कहीं आपको गंजा नहीं कर दें, कलौंजी के तेल से करें बालों की मसाज - Dr Adit Mohan Garg 


अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करने के लिए कॉल करें 8765012340 

Medloops App | Consult online Doctors

बाल हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में अहम रोल निभाते हैं। लंबे और घने बाल मर्द हो या औरत सभी को अच्छे लगते हैं। लेकिन मसरुफियत भरी इस जिंदगी में बालों का कम होना ज्यादातर लोगों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। खासकर मर्दों में गंजेपन की समस्या तेजी से पनप रही है। बालों को गिरने से रोकने के लिए मर्द हर एक जतन करने को तैयार है। गंजेपन को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो भी संतोषजनक परिणाम हासिल नहीं होते। आप भी गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कालौंजी का तेल इस्तेमाल करें। कालौंजी का तेल बालों का गंजापन दूर करने के साथ-साथ बालों को पोषण भी देता है।


कालौंजी का तेल करेगा गंजेपन का इलाज

कालौंजी जितनी सेहत के लिए फायदेमंद है, उतनी ही आपके बालों के लिए भी फायदेमंद है। कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। कलौंजी के तेल में मौजूद निगेलोन और थायमोक्विनोन गंजेपन को दूर करने में मददगार है।


कैसे करें कलौंजी के तेल का इस्तेमाल

सिर पर बाल कम उगते हैं तो बिना सोचे कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करें। कलौंजी के तेल को लगाने के लिए पहले कलौंजी का तेल हाथों में डालकर रगड़ें और हथेली की मदद से उसे गर्म करें। तेल में गर्माहट आते ही इसे बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें। जब तेल बालों में अच्छे से ऑब्जर्ब हो जाए तो 1 घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। कलौंजी के तेल से हफ्ते में दो बार मसाज करें।


नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल

एक कटोरी में सबसे पहले नारियल का तेल डालकर उसे गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाएं तो उसमें एक चम्मच कलौंजी डालकर हल्की आंच पर पकाएं। अब आंच को बंद कर दें और तेल को ठंडा करके बालों पर मसाज करें। तेल लगाने के एक घंटे बाद बालों में शैंपू कर लें। कालौंजी का तेल आपको गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा। 


अगर आप भी बाल गिरने की समस्या से परेशान हैं, तोह आज ही डा अदित मोहन गर्ग से मिलें मेडलूप्स ऐप पर। आप उनसे सलाह अब सिर्फ 99 रु में ले सकते हैं। अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करने के लिए कॉल करें 8765012340 

Download Now: 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.medloopspatients

Comments

Popular posts from this blog

How to Quit Smoking: A Comprehensive Guide

Ditch cholesterol | Heavy egg yolks and only eat the whites