शराब पीने के फायदे और नुकसान और शरीर पर इसका प्रभाव
शराब पीने के फायदे और नुकसान और शरीर पर इसका प्रभाव शराब एक प्रकार का उत्तेजक पेय है, जिसे फलों के रस, फूलों के रस और नट्स का प्रयोग करके बनाया जाता हैं। बाजार में शराब के कई प्रकार उपलब्ध हैं जैसे-व्हिस्की, रम, वोडका,वाइन, बियर आदि। शराब पीने के बाद व्यक्ति अपनी बॉडी में उत्तेजना का अनुभव करते हैं। यदि आप संतुलित मात्रा में शराब पीते हैं, तो शराब फायदेमंद हो सकती है। परन्तु अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आज के लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि शराब पीने के फायदे और नुकसान के साथ एल्कोहल के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में। लोग शराब क्यों पीते हैं अक्सर लोग शराब पीने की शुरुआत शौक के लिए करते हैं, परन्तु वे यह नहीं जानते हैं कि वो धीरे-धीरे इसके आदि होते जाते हैं। मतलब कि शराब पीना उनकी मजबूरी बन जाती है और शराब ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। उनको न तो उनकी जॉब दिखती है ना ही अपना परिवार। शराब पीने के फायदे यदि शराब का संतुलित मात्रा में सेवन किया जाये तो शराब पीने के फायदे होते हैं परन्तु इसका अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइये ज...