उल्टी क्या है?

 उल्टी क्या है?



क्या आप बार बार उलटी से हो रहें हैं परेशान ! Talk to our Specialist Medicine Doctors for Rs.99 only. Download Now. #vomit #Fever #corona #ConsultOnline

अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करने के लिए कॉल करें 8765012340 

Medloops App | Consult online Doctors



आप उल्टी को इस तरह समझ सकते हैंः-

शरीर की जिस तरह की बनावट होती है, उसमें पेट में जब कभी कोई अनावश्यक पदार्थ जमा हो जाता है, तो पेट उसे बाहर निकाल देता है। इसी कारण उल्टी होती है। इसी तरह शरीर में आमाशय के अन्दर विषाक्त पदार्थों को बलपूर्वक शरीर के बाहर निकालने की शारीरिक प्रक्रिया को भी उल्टी होना कहते हैं। उल्टी एक अनियंत्रित अनैच्छिक शारीरिक प्रक्रिया है, जो पेट के अन्दर मौजूद पदार्थ को मुंह के रास्ते बाहर निकाल देती है। उल्टी मस्तिष्क के उस भाग द्वारा नियंत्रित की जाती है, जो अनैच्छिक, शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करता है। उल्टी एक ऐसा रिफ्लक्स है, जो मस्तिष्क के संकेत पर काम करता है।

उल्टी हो सकती है किसी खास बीमारी का संकेत 

(Vomiting Indicates Various Diseases)

पेट और गेस्ट्रोइंटेस्टिनल विकार से जुड़ी बीमारियों के अलावा कुछ अन्य बीमारियां भी हैं, जो उल्टी का कारण बनती हैं। इनमें से कुछ ये हैः-

  1. दिल का दौरा पड़ने पर भी उल्टी और मतली का अनुभव हो सकता है। यह एंजाइना का एक सामान्य लक्षण होता है। यह खासतौर पर तब होता है, जब दिल का दौरा दिल के निचले हिस्से को प्रभावित करता है।
  2. फेफड़े में संक्रमण जैसे- निमोनिया और ब्रोंकाइटिस आदि से भी मतली और उल्टियां लगने लगती हैं।
  3. जब शरीर के किसी भाग का अत्यधिक संक्रमण खून के माध्यम से पूरे शरीर में फैल जा जाता है तो उल्टी की समस्या हो सकती है।
  4. भोजन संबंधी विकार (Eating disorders) जैसे बुलीमिया से ग्रसित मरीज उल्टी को अपने अन्दर खुद विकसित करते हैं। यह मानसिकता से जुड़ी बीमारी होती है,  इसमें जब तक मरीज उल्टी ना कर लें, उसको शान्ति का अनुभव नहीं होता। इसलिए वे ऐसा भोजन खाते हैं जिनसे उनको उल्टी लगे।


उल्टी होने के कारण (Vomiting Causes)

उल्टी होने के निम्न कारण हो सकते हैंः-

  1. अक्सर पेट में जलन हो जाता है। यह किसी सामान्य वायरस या अन्य किसी संक्रमण के कारण भी हो सकता है। इससे पेट में एक ऐंठन के साथ-साथ दर्द होने लगता है। यह उल्टी का कारण बनता है।
  2. नोरोवायरस और रोटावायरस से फैले संक्रमण के कारण, या हैलिकोबैक्टर समूह के वायरस (जैसे H. Pylori) से हुए संक्रमण के कारण उल्टी आने लगती है।
  3. गैस्ट्रोएन्टराइटिस (Gastroenteritis) या स्टमक फ्लू (Stomach Flu) के कारण भी उल्टी और दस्त हो सकती है।
  4. बुखार और ठण्ड लगने से भी उल्टी हो सकती है।
  5. फूड पॉइजनिंग (Food poisoning) के कारण गम्भीर रूप से उल्टियां हो सकती हैं।
  6. शराब, धूम्रपान और नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इन्फ्लामेट्री दवाओं जैसे आईबूप्रोफेन आदि के कारण भी पेट की अंदरूनी परत में जलन होने लगती हैं। इस कारण उल्टी की संभावना हो जाती है।
  7. पेट में अल्सर (पेट में होने वाले छाले) के कारण पेट की अंदरुनी परत में जलन पैदा हो जाती है, जो पेट की रक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाने लगती है। इससे भी उल्टी होने लगती है।
  8. उल्टी गेस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग से भी जुड़ी है। इसे रिफ्लक्स इसोफेजाइटिस भी कहा जाता है। इसमें पेट से अम्लीय पदार्थ इसोफेगस के अन्दर रिफ्लक्स होने लगते हैं। इससे उल्टी होने लगती है।
  9. न्यूरोलोजिकल (Neurogical) परेशानियों के कारण उल्टी और मतली हो सकती है।
  10. सिर दर्द के कारण भी उल्टी होती है।
  11. कान के भीतरी हिस्से में होने वाली परेशानी (Motion sickness), लेबरिनथाइटिस (Labyrinthitis), चक्कर (Benign positional vertigo), मेनिएर रोग (Meniere’s disease) आदि के कारण भी उल्टी हो सकती हैं।
  12. दिमाग में बढ़ने वाले (इंट्राक्रेनिय) दबाव (Intracranial pressure) के कारण, या किसी भी बीमारी या चोट से जब मस्तिष्क में इंट्राक्रेनिय का दबाव बढ़ जाता है, तो उससे उल्टी जैसी समस्या होने लगती है।
  13. इसी तरह हानिकारक उत्तेजनाएं (Noxious stimulus) जैसे किसी प्रकार की गंध या कोई आवाज, जिससे मस्तिष्क प्रभावित होती हैं उससे उल्टी हो सकती है।
  14. तापमान संबंधित बीमारी जैसे थकावट के कारण शरीर का तापमान बढ़ना, अधिक तेज धूप, या गर्मी के कारण उल्टी हो सकती है।
  15. ऐसी कई बीमारियां होती हैं, जो पेट के अंदरूनी अंगों को प्रभावित करती हैं, जिससे मतली और उल्टी के लक्षण विकसित हो जाते हैं, इनमें पाचन अंगों के रोग शामिल हैं, जैसे- हैपेटाइटिस, पित्ताश्य के रोग, अग्नाश्य के रोग, गुर्दे के रोग (गुर्दों की पथरी, क्रोनिक किडनी रोग, कैंसर और अपेंडिसाइटिस आदि शामिल हैं)।
  16. डायबिटीज से ग्रसित लोगों को भी अक्सर उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं, क्योंकि उनके खून में वसा (फैट) का स्तर असामान्य तरीके से घटता और बढ़ता रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके खून में इन्सुलिन का संतुलन खराब हो जाता है।
  17. आंतों की प्रक्रिया में रुकावट पैदा होने के मुख्य कारण जैसे- पहले की गई सर्जरी और उससे एडहेजन विकसित होने के कारण भी उल्टी हो जाती है।
  18. इसके अलावा हार्निया और पाचनतंत्र का सही तरह से काम ना करने के कारण भी उल्टी हो सकती है ।
  19. इसके साथ-साथ पेट का अकड़ना, ट्यूमर, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD), आदि भी उल्टी का कारण हो सकती है।

क्या आप बार बार उलटी से हो रहें हैं परेशान ! Talk to our Specialist Medicine Doctors for Rs.99 only. Download Now. #vomit #Fever #corona #ConsultOnline

अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करने के लिए कॉल करें 8765012340 

Medloops App | Consult online Doctors


Comments

Popular posts from this blog

How to Quit Smoking: A Comprehensive Guide

Ditch cholesterol | Heavy egg yolks and only eat the whites